बॉलीवुड

Deva और Kabir Singh में हुई तुलना पर Shahid Kapoor ने दिया रिएक्शन, बोले 'दोनों किरदार अपने में...'

Shahid Kapoor on Deva-Kabir Singh: 'देवा' का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों ने इस मूवी की तुलना शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'कबीर सिंह' के किरदार से करनी शुरू कर दी थी। अब शाहिद कपूर ने बताया कि 'देवा' और 'कबीर सिंह' में कोई समानता नहीं है।

Image

Shahid Kapoor on Deva-Kabir Singh

Shahid Kapoor on Deva-Kabir Singh: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई एक्शन ड्रामा 'देवा' (Deva) का इंतजार सभी दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर को एकदम कड़क और निडर पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर के लुक ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। शाहिद कपूर स्टारर के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने तुरंत 'देवा' और 'कबीर सिंह' के बीच तुलना शुरू कर दी थी। ऐसे में अब शाहिद कपूर ने 'देवा' और 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) के किरदारों में हो रही तुलना पर अपना रिएक्शन दिया है।

शाहिद कपूर ने कहा, कई परफॉर्मेंस एकदम अनोखी होती हैं और इनमें से कुछ कमर्शियल लेकिन ऐसी भी फिल्में होती हैं जो दोनों ही चीजों में माहिर होती हैं। देवा भी ऐसी ही मूवी है, जिसमें दोनों क्वालिटी हैं। इस मूवी के करैक्टर, गाने और एक्शन सीन्स सभी काफी बोल्ड हैं। देवा एक अनोखा किरदार हैं, जिसे मैंने एक साल तक जिया है।' शाहिद कपूर ने 'देवा' और 'कबीर सिंह' के किरदारों में हुई तुलना पर भी रिएक्शन दिया।

शाहिद कपूर ने बताया 'देवा' और 'कबीर सिंह' के बीच कोई समानता नहीं है। टाइम्स नाउ से बात करते हुए शाहिद ने कहा, 'यह एक एग्रेसिव करैक्टर है लेकिन देवा तो देवा ही है। 'देवा' के अंदर कोई कबीर सिंह नहीं नजर आता है।' बताते चलें शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। इस मूवी में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में मौजूद हैं। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article