Bollywood Stars on Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज यानी 2 नवंबर को 60 साल के हो गए। इस दौरान लोग सोशल मीडिया से लेकर उनके घर मन्नत के बाहर तक किंग खान को विश करने पहुंचे हैं। शाहरुख खान के फैंस के साथ-साथ अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी बर्थडे विश करना शुरू कर दिया है। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक पर स्टार्स किंग खान को बर्थडे की बधाई देते नजर आए। किसी ने शाहरुख खान के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर विश किया, तो किसी ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में खूब प्यार लुटाया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से सितारे किंग खान को बर्थडे विश करते नजर आए।
फराह खान ने लुटाया प्यार
शाहरुख खान की बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान को गाल पर किस करते हुए तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है। इस क्यूट सी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर हे हैं।
मनीष मल्होत्रा शेयर की धांसू तस्वीरें
मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने शाहरुख खान के बर्थडे पर किंग खान की धांसू तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया। इन तस्वीरों में शाहरुख खान एकदम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
गुलशन ग्रोवर ने भी किया विश
एक्टर गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने भी शाहरुख खान के बर्थडे पर उन्हें विश किया। इस मौके पर गुलशन ग्रोवर ने अपनी और शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।
आदित्य पंचोली ने याद किए पुराने दिन
एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) ने शाहरुख खान के बर्थडे पर अपनी और किंग खान की पुराने दिनों वाली तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया। इन तस्वीरों को किंग खान के फैंस काफी पसंद कर रहे रहे हैं।
कमाल राशिद खान (KRK) ने की ये दुआ
शाहरुख खान के बर्थडे पर कमाल राशिद खान (KRK) ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर शाहरुख खान की सलामती की दुआ की।
शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में किया विश
इनके अलावा और भी सितारों ने किया विश
इन स्टार्स के अलावा शाहरुख खान को और भी सितारे बर्थडे विश करते हुए नजर आए। शाहरुख खान के बर्थडे पर आप उन्हें कैसे विश कर रहे हैं, कमेंट करके हमें हमें जरूर बताएं।
