बॉलीवुड

घर के नए मेहमान को गोदी में पकड़े नजर आए Shah Rukh Khan, काली हूडी से छुपाया अपना चेहरा

शाहरुख खान हाल ही में अपने पालतू डॉग के साथ स्पॉट हुए है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन एक्टर का हुडी से फेस छुपाना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किंग खान अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'पठान' और 'जवान' में नजर आए थे। एक्टर की ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर के हाथ में घर का नया मेहमान भी नजर आ रहा है, जिसे फैं काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन है वो प्यारा सा नन्हा मेहमान।

हाल ही में विरल भायानी ने शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें किंग खान अपने प्यारे पालतू डॉग को प्यार से अपनी गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस किंग खान के नए मेहमान को काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख ने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले हुडी में अपना चेहरा छिपाया है। एक्टर ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग हुडी के साथ कार्गो जीन्स पहने है। वहीं अबराम ने भी काले रंग की टीशर्ट कैरी की है। एक यूजर ने कहा- "वह हमेशा एक आरोपी की तरह अपना चेहरा क्यों छिपाता है? मैं शाहरुख का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे उसका बैगी जींस और हुडी के अंदर छिपना पसंद नहीं है।" दूसरे ने कहा-"शाहरुख के पास कार्तिक की कटोरी कहां से आ गई"

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

शाहरुख खान की जल्द ही अपनी बेटी के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंग। यह फिल्म सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही है। इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2025 में फ्लोर पर जाएगी और 2025 के मध्य तक खत्म हो जाएगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article