बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने वैष्णो माता के दरबार में तीसरी बार लगाई हाजरी, की Dunki के सुपरहिट होने की कामना

Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi Temple Ahead Of Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'डंकी' (Dunki) की रिलीज से पहले वैष्णो देवी के दरबार में शीष झुकाने पहुंचे। बता दें कि उन्होंने साल में तीसरी बार वैष्णो देवी के दर्शन किये हैं।

Image

'डंकी' की रिलीज से पहले वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे शाहरुख खान

Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi Temple Ahead Of Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' और 'जवान' इस साल सुपर-डुपर हिट साबित हुई। वहीं अब उनकी 'डंकी' (Dunki) फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में किंग खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचते नजर आए। बता दें कि इस साल किंग खान ने तीन बार वैष्णो देवी के दरबार में हाजरी लगाई है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का यह वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में किंग खान लोगों की भीड़ के बीच मास्क लगाकर वैष्णो माता के मंदिर पहुंचते नजर आए। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' (Dunki) की रिलीज में अब 9 ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एक्टर फिल्म के सुपरहिट होने की कामना करने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे हैं। बता दें कि 'डंकी' से पहले शाहरुख खान ने 'पठान' और 'जवान' की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी के दरबार में हाजरी लगाई थी।

21 दिसंबर को रिलीज होगी 'डंकी'

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे सितारे भी अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया था। फिल्म के अभी तक कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिसमें 'लुटपुट गया' और 'ओ माही' तक शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article