बॉलीवुड

King: बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान, यश राज स्टूडियोज होगी नेक्स्ट लोकेशन

Shah Rukh Khan's King: हाल ही में यानी 2 नवम्बर के दिन शाहरुख खान ने 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को 5 नवम्बर से अपकमिंग फिल्म 'किंग' के सेट पर लौटते हुए देखा जाएगा। यह शूटिंग यश राज स्टूडियोज में होगी।

Image

Pic Credit: X

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवम्बर के दिन अपना 60वां जन्मदिन बढ़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान के फैन्स और फ्रेंड्स ने अभिनेता को सोशल मीडिया पर कमेंट्स के माध्यम से खूब बधाई भी दीं। खुशी की बात यह है कि 2 नवम्बर के दिन ही मेकर्स ने शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन ड्रामा 'किंग' (King) का टीजर भी जारी कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। इस टीजर में शाहरुख खान का नया लुक और उनके एक्शन को देखकर फैन्स भी हैरान रह गए। 'पठान' के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर बड़े परदे पर धांसू कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख खान इसी महीने से एक बार फिर फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

इस दिन दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान

ऑलवेज बॉलीवुड ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि शाहरुख खान 5 नवम्बर से फिल्म 'किंग' की शूटिंग यश राज स्टूडियोज में शुरू कर देंगे। इस शेड्यूल में शाहरुख खान अब तक ना किए गए एक्टिंग सीन्स करते हुए देखा जाएगा। मेकर्स इस समय दर्शकों के लिए नया और रियल एक्शन लेकर आने वाले हैं। टीजर में भी शाहरुख खान ने कमाल कर दिया है। 60 साल की उम्र में भी शाहरुख खान को एक्टिंग सीन्स करते हुए देखकर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल सहित कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि 'किंग' में शाहरुख खान के साथ बड़े परदे पर उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह मूवी अगले साल बड़े परदे पर आएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान कोई आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। यह मूवी पर बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित नहीं हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article