बॉलीवुड

शाहरुख खान के लाडले Aryan Khan पर फिर गिरी कानूनी गाज, भद्दा इशारा करने पर पुलिस में हुई शिकायत दर्ज

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Stuck In Legal Problem: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान पर फिर से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्यन खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भद्दा इशारा किया था।

Image

फोटो क्रेडिट- आर्यन खान इंस्टाग्राम

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Stuck In Legal Problem: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू यानी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से लोगों का खूब दिल जीता था। आर्यन खान अपनी इस सीरीज के कारण रातों-रात छा गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से आर्यन खान (Aryan Khan) कानूनी पचड़ों में आ फंसे हैं। आर्यन खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और उनपर सार्वजनिक रूप से अभद्र इशारा करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला है।

आर्यन खान (Aryan Khan) का वायरल वीडियो 28 नवंबर का है और बेंगलुरू के पब से जुड़ा है, जिसमें वह भीड़ को मिडल फिंगर दिखाते नजर आए। आर्यन खान की इस हरकत ने लोगों को इस कदर निराश कर दिया कि शाहरुख खान के लाडले के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया गया। एएनआई के मुताबिक, सैंकी रोड के निवासी एडवोकेट ओवैज हुसैन एस ने पुलिस महानिदेशक, बेंगलुरू सिटी के पुलिस कमिशनर, कब्बन पार्क पुलिस थाने के इंस्पेक्टर और कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अभद्र हरकत करने के लिए आर्यन खान के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

आर्यन खान (Aryan Khan) को लेकर शिकायतकर्ता ओवैज हुसैन एस का दावा है कि जिस वक्त शाहरुख खान के बेटे ने ये हरकत की, उस वक्त वहां कई महिलाएं मौजूद थीं। मिडल फिंगल दिखाना उनकी गरिमा को ठेंस पहुंचाना है, साथ ही भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के भी अधीन है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आर्यन खान का मिडल फिंगर दिखाना लोगों को अपमानित, असहज और भावनात्मक रूप से परेशान करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिकायत को लेकर डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस हाके अक्षय मच्छिंद्र ने बताया कि इस सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही पब से सीसीटीवी फूटेज भी इकट्ठी की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article