बॉलीवुड

'टू मच' में न आने पर शाहरुख खान को हुआ गलती का अहसास, काजोल ने बताई क्या थी असली वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 6, 2025, 10:27 AM IST

Shah Rukh Khan on Two Much Show: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का अभी हाल ही में एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के शो टू मच (Two Much) में आने पर रिएक्शन दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Shah Rukh Khan on Two Much Show: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच शाहरुख खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कई ऐसे सवालों के जवाब दिए जिनका फैंस को इंतजार था। शाहरुख खान ने एक्ट्रेस काजोल (Kajol) के शो टू मच (Two Much) में नहीं आने पर भी रिएक्शन दिया।

इस वजह से काजोल के शो में नहीं आए शाहरुख खान

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान एक्ट्रेस काजोल के साथ नजर आए। बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में जब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से पूछा गया कि वो काजोल (Kajol) और ट्विंकल (Twinkle) के शो टू मच (Two Much) में क्यों नहीं आ सके, तो शाहरुख ने जवाब दिया कि 'मैं अभी एक फिल्म कर रहा हूं, तो मैंने काजोल को बता दिया था। और मुझे लगता है कि मैं इंजर्ड भी था।' काजोल ने बीच में कहा, 'ईमानदारी से बोलूं तो बस टाइमिंग का इश्यू था।' शाहरुख ने फिर अफसोस जताते हुए कहा, 'मुझे सच में बहुत बुरा लगा। बहुत-बहुत बुरा लगा। मैं तो बहुत आना चाहता था। बस खाना खाने वाला पार्ट छोड़कर। वहां तो इतना सारा खाना था लेकिन काजोल और ट्विंकल, सच में सॉरी। मुझे शो पर आना चाहिए था। बस इतना जान लो कि मैंने सारे एपिसोड देख लिए हैं। मैं देखता रहा। ये मेरी सजा है कि शो पर नहीं आ सका।'

यहां देखें शाहरुख खान का वायरल वीडियो

कब रिलीज होगी किंग

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी अहम रोल में हैं। शाहरुख खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article