बॉलीवुड

'शाहरुख खान को बॉलीवुड में एक बार भी नहीं करना पड़ा स्ट्रगल', पुराने दोस्त विवेक वासवानी ने किया खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2025, 11:19 AM IST

Viveck Vaswani on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के फेमस स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दोस्त विवेक वासवानी (Viveck Vaswani) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान विवेक वासवानी ने किंग खान को लेकर कई बड़े खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Viveck Vaswani on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म किंग से शाहरुख खान का पहला लुक सामन आया था, जिसने लोगों का दिल जीत लिया था। इन सब के बीच शाहरुख खान के दोस्त विवेक वासवानी (Viveck Vaswani) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान विवेक वासवानी ने शाहरुख खान से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। इन खुलासों ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।

विवेक वासवानी ने शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के दोस्त विवेक वासवानी का एक इंटरव्यू सामने आया है। Radio Nasha से बात करते हुए विवेक ने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि बॉलीवुड को 'बुरी जगह' बताने का ये आइडिया कहां से आया। 'जब शाहरुख इंडस्ट्री में आए, तो अजीज मिर्जा (Aziz Mirza), मैंने, सईद मिर्जा (Saeed Mirza) ने जितना प्यार, रिस्पेक्ट और इतना एफेक्शन दिया। तो कब ये नतीजा निकला कि बॉलीवुड गटर है और इसमें सब बुरे लोग हैं? वो एक इंसान थे जिन्हें रैंक आउटसाइडर होने के बावजूद किड ग्लव्स से ट्रीट किया गया।' विवेक वासवानी ने कहा कि SRK को आजकल के आउटसाइडर्स जैसा रफ स्टार्ट कभी नहीं मिला। 'एक बार भी उन्हें रोड से स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। वो कफ परेड में रहते थे। शादी के बाद जब मेरे घर नहीं रह सकते थे, तो अजीज ने बांद्रा में घर दिया। हरून ने भाई जैसा ट्रीट किया। रहीला ने भाई जैसा ट्रीट किया। मैंने भाई जैसा ट्रीट किया। सबने इतना अच्छा, इतना गर्मजोशी से ट्रीट किया, बिना एक भी झगड़े के।'

'किंग' के साथ धमाल मचाएंगे शाहरुख खान

इस इंटरव्यू के अलावा शाहरुख खान फिल्म किंग को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी धमाल मचाने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article