बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने तोड़ा फैंस का दिल, मन्नत की बालकनी पर नहीं आएंगे किंग खान

Shah Rukh Khan issues apology to fans: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज सुबह से ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मन्नत के बाहर खड़े हैं। हालांकि इस बीच किंग खान का एक ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो मन्नत की बालकनी पर नहीं आएंगे।

Image

pic credit- instagram and twitter

Shah Rukh Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत सभी बड़े स्टार्स किंग खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए मन्नत के बाहर जमा हो गए हैं और अलग-अलग तरह से किंग खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को पढ़कर लोगों का दिल टूट गया है।

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए ट्वीट करके बताया है कि वो इस बार बालकनी पर आकर फैंस से नहीं मिलेगी। उन्होंने लिखा, 'अधिकारियों ने सलाह दी है कि मैं बाहर नहीं आ पाऊंगा और आप सब प्यारे लोगों से मिल नहीं पाऊंगा जो मेरे लिए इंतजार कर रहे हैं। आप सबको दिल से माफी, लेकिन भीड़ नियंत्रण और सबकी सुरक्षा के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।समझने के लिए शुक्रिया... सच मानो, मुझे तुम सबकी कमी तुमसे ज्यादा खलेगी।सबसे मिलने और प्यार बांटने का इंतजार था। लव यू ऑल...' किंग खान का ये ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई दिल तोड़ दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई नहीं हम समझ सकते हैं।' बता दें कि शाहरुख खान के फैंस सुबह से ही मन्नत के बाहर खड़े थे। अब इस न्यूज के सामने आने के बाद लोग धीरे-धीरे अपने घर की ओर बढ़ना शुरू करेंगे।

शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर आया अपडेट

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा देते हुए अपकमिंग फिल्म किंग का एक टीजर आउट कर दिया। इसमें शाहरुख खान का लुक देख फैंस गदगद हो गए। शाहरुख खान ने ये बता दिया है कि उनकी वापसी तगड़ी होने वाली है और वो एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस के किंग बन जाएंगे। शाहरुख खान की फिल्म किंग में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगे। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article