Shah Rukh Khan New Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान ने एक्स पर अपने फैंस से बात की इस दौरान किंग खान कई सवालों के जवाब देते हुए नजर आए। इन सब के बीच अब शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान के इस नए वीडियो में क्या खास है।
शाहरुख खान ने बर्थडे से पहले शेयर किया ये वीडियो
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान का नया वीडियो है जो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। शाहरुख खान ने अपने बर्थडे से पहले शुरू होने वाले एक धमाकेदार फिल्म फेस्टिवल का ऐलान कर दिया है। ये उनके 30 सालों के सिनेमाई सफर को सेलिब्रेट करेगा। इसी को लेकर शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए, शाहरुख खान ने लिखा, 'मैं कौन हूं, कौन नहीं ये तो मायने नहीं रखता, जब तक लाइट्स, कैमरा और थोड़ा सा प्यार घूमता रहे।' इससे साथ किंग खान ने बताया कि आज से शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान की कई फिल्मों की झलक देखने को मिली, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दिखाई जाएंगी शाहरुख खान की ये मूवीज
शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल में किंग खान की कई धांसू मूवीज एक बार फिर से लोगों को सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। ये फेस्टिवल 31 अक्टूबर से शुरू होकर दो हफ्ते तक चलेगा और 30 से ज्यादा शहरों में 75 से ज्यादा सिनेमाघरों में शाहरुख खान की चुनिंदा फिल्में दोबारा दिखाई जाएंगी। इस लिस्ट में चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express), देवदास (Devdas), जवान (Jawan), मैं हूं ना (Main Hoon Na) और ओम शांति ओम (Om Shanti Om) जैसी मूवीज शामिल है। शाहरुख खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
