Shah Rukh Khan Death Threat Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता को मिली जान से मारने की धमकी में रायपुर स्थित वकील फैजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और उनके फैमिली की डिटेल्स लेने के लिए ऑनलाइन खोजबीन की गई थी। जाने से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने से पहले फैजान खान ने शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान की सिक्यूरिटी शेड्यूल और उनकी मूवमेंट्स को ऑनलाइन चेक किया था।
फैजान खान ने यह जानकारी अपने मोबाइल फोन पर चेक की थी, जिसका पता बांद्रा पुलिस की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने लगाया है। फैजान खान को फिलहाल 10 दिनों को जुडिशल कस्टडी में रखा गया है। फैजान खान ने अब तक शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन की जानकारी खोजने को लेकर उलटे-सीधे जवाब दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्हें वाई-प्लस स्तर की सुरक्षा दी गई है।
बांद्रा पुलिस ने फैजान खान के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'किंग' की शूटिंग करने के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान को उनकी बेटी सुहाना खान के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में विलेन के लिए अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल हुआ है।
