बॉलीवुड

'Oo Jaane Jaana' गाने पर सलमान खान संग शाहरुख खान ने दिल्ली की शादी में किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

Salman-Shah Rukh Dance at Delhi Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने हाल ही में दिल्ली का एक वेडिंग फंक्शन अटेंड किया। इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान को सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने 'ओ जाने जाना' पर डांस करते हुए देखा गया।

Image

Pic Credit: IMDb

Salman-Shah Rukh Dance at Delhi Wedding: साल 2025 में नवंबर का महिना शुरू होते शादियों का मौसम भी आ गया है। आम आदमी के साथ-अथ इंडियन सिनेमा के बड़े-बड़े सेलेब्स भी शादियों को एन्जॉय करने में लगे हुए हैं। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के करण-अर्जुन उर्फ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को दिल्ली की एक शादी में ठुमके लगाते हुए देखा गया। सलमान खान और शाहरुख खान को साथ में डांस करते हुए देख फैन्स इनकी तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली की शादी में सलमान-शाहरुख साथ में डांस करते आए नजर

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान को सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के मशहूर गाने 'ओ जाने जाना' पर डांस करते हुआ देखा गया। शाहरुख खान को सलमान खान के हुक स्टेप्स मेच करते हुए देखा गया। फैन्स को दोनों का यह अंदाज काफी पसंद आया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि शाहरुख को सलमान खान के गाने के स्टेप्स याद हैं।' सलमान-शाहरुख को दूल्हा-दुल्हन का अभिवादन करते हुए भी देखा गया। सलमान-शाहरुख खान के अलावा दिल्ली की इस शादी में अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आईं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामान खान बीते कई दिनों से फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 2020 में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट मेकर्स ने चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस मूवी की शूटिंग 2025 की शुरुआत में लेह-लद्दाख में शुरू हुई थी। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान को आने वाली फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा, जिसका टीजर मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन पर साझा किया था। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कई कलाकर अहम रील में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article