70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Bollywood Stars: बॉलीवुड में अवॉर्ड सीजन की शुरुआत तो हमेशा ही चकाचौंध भरी होती है, लेकिन 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) का ये एडिशन इतिहास रचने को तैयार है। गुजरात टूरिज्म के साथ पार्टनरशिप में होने वाला ये मेगा इवेंट 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला है और मुंबई एयरपोर्ट पर स्टार्स की भीड़ देखकर लग रहा है कि रात भर ग्लैमर की बौछार होगी। इस इवेंट में शामिल होने के लिए स्टार्स लगातार मुंबई से निकल रहे हैं। अभी हाल ही में एयरपोर्ट से बॉलीवुड स्टार्स की वीडियो और फोटोज सामने आ रही हैं।
इवेंट के लिए रवाना हुए ये सितारे
70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इस इवेंट को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कृति सेनन (Kriti Sanon), अनन्या पांडे (Ananya Panday), करण जौहर (Karan Johar) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) समेत कई सितारे गुजरात के लिए उड़ान भर चुके हैं। इन स्टार्स के एयरपोर्ट लुक्स लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। अक्षय कुमार शर्ट और पैंट पहने नजर आए। तो वहीं कृति सेनन के सिंपल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं इन बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहे हैं।
शाहरुख खान होस्ट करेंगे शो
70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस बार काफी खास होने वाला है। इस इवेंट को बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान होस्ट करने जा रहे हैं। इस इवेंट में लगभग सभी बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले हैं। इस इवेंट में कई सितारों को अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। अभी कुछ दिनों पहले 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आई थी जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।
