बॉलीवुड

Pathaan Trailer: शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर हुआ लीक! फैन्स की हुई मौज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 3, 2023, 04:31 PM IST

shah rukh khan pathan trailer leak on social media!: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस खुश हो गए हैं। इस वीडियो को पठान का ट्रेलर बताया जा रहा है।

Image

pathan trailer news

Pathaan Trailer Leak!: शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म 'पठान' अभी से ही सबकी जुबान पर छाई हुई है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका की दमदार केमेस्ट्री फैंस के दिलों में तहलका मचाने वाली है। इसकी एक झलक 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' में देखने को मिल चुकी है। 'पठान' को लेकर हर तरफ खूब चर्चा हो रही है और अब फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अलग ही धूम मचा रहा है। इसने चंद ही घंटों में आग लगा दी है। एक ट्वीटर हैंडल से फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। जो वीडियो शेयर किया है, उसे फिल्म का ट्रेलर बताया गया है।

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस खुश हो गए हैं। इस वीडियो को पठान का ट्रेलर बताया जा रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। एक्टर बैक टू बैक फाइटिंग सीन्स और दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है। ये जो ट्रेलर वीडियो शेयर किया गया है, इसमें साथ कैप्शन भी लिखा हुआ है। जिसमें लिखा है 'पठान ट्रेलर लीक' इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे है। शाहरुख खान की फिल्म पठान के ट्रेलर रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर साल 2023 के पहले हफ्ते में रिलीज होना है। आपको बताते चले की शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article