बॉलीवुड

SCOOP: इस बार ईद पर रिलीज नहीं होगी सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान', मेकर्स ने की अलग प्लानिंग

Salman Khan's Battle Of Galwan Release Date: हर साल की तरह 2026 में ईद के खास मौके पर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) रिलीज नहीं होंगी। मेकर्स ने इस बार फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए जनवरी और जून के महीने में इसे पेश करने का फैसला लिया है।

Image

Salman Khan's Battle Of Galwan

Salman Khan's Battle Of Galwan Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की तैयारियां सलमान खान ने काफी पहले ही शुरू कर दी हैं। सलमान खान एक अच्छी और रूटीन डाइट फॉलो कर रहे हैं ताकि वो खुद को इस मूवी के किरदार में फिट बैठा सकें। इस मूवी को सलमान खान को अब तक ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' को मेकर्स अगले साल ईद पर रिलीज नहीं करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ईद का दिन नहीं चुनने वाले हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले साल 19 मार्च के दिन पहले से ही तीन फिल्में रिलीज होने वाली है। साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक', अजय देवगन की 'धमाल 4' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' फिल्में मार्च में ही रिलीज होंगी। यही वजह है कि मेकर्स सलमान खान स्टारर को ईद पर पेश नहीं करेंगे।

पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' को मेकर्स अगले साल जनवरी या फिर जून में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रमजान के अगले दो महीनों में मेकर्स के पास कई रिलीज डेट हैं। निर्माता जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट की घोषणा कर ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 55 से 60 दिनों तक चलने वाली है। इस मूवी में सलमान खान के साथ अंकुर भाटिया और चित्रांगदा सिंह अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article