Son Of Sardaar 2 To Take Param Sundari Slot: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) के बैनर तले बनी फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) का टीजर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया। इस टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया। मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 25 जुलाई का दिन तय किया था। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार दिनेश विजान ने 'परम सुंदरी' की रिलीज डेट को लेकर अपनी टीम के साथ चर्चा की है। वो यह जानना चाहते है कि फिल्म को 25 जुलाई के दिन ही क्यों रिलीज किया जाए। ऐसे में अब मेकर्स फिल्म की रिलीज को लेकर दोबारा विचार कर रही है।
पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार मैडॉक टीम ने 'परम सुंदरी' को रिलीज करने के लिए 29 अगस्त के दिन विचार किया है। अभी तक यह स्लॉट खली है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अगर 'परम सुंदरी' की रिलीज को आगे पुश किया जाता है तो अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई के दिन सोलो रिलीज हो सकती है। चिंता की बात यह है कि जुलाई के महीने में पहले से भी कई मूवीज रिलीज के लिए तैयार हैं।
जुलाई महीने की शुरुआत अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' से होगी। इस महीने पैन-इंडिया मूवी 'किंगडम' और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'जुरैसिक वर्ल्ड: री बर्थ' भी है। 11 जुलाई को विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' भी है और राजकुमार राव की एक्शन ड्रामा 'मालिक' भी जुलाई में ही दस्तक देगी। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 25 जुलाई के दिन 'परम सुंदरी' और 'सन ऑफ सरदार 2' में से कौन सी मूवी दस्तक देती है?
