बॉलीवुड

Entertainment Bulletin : कार्तिक- कियारा की सत्यप्रेम की कथा ने चलाया जादू, सुशांत सिंह केस में CBI ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 30, 2023, 06:42 PM IST

Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी हलचल भरा रहा। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने बताया जांच में देरी का कारण। आइए जानते हैं हफ्ते भर की पांच बड़ी खबरें।

Image

entertainment bulletin (credit pic: instagram)

Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मची हुई थी। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में सीबीआई (CBI) ने अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म 72 हूरें के ट्रेलर को लेकर विवाद छाया हुआ है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गानी तुम क्या मिले को लेकर श्रेया घोषाल और करण जौहर के बीच में विवाद हुआ था। आइए एक नजर हफ्ते भर की 5 बड़ी खबरों पर डालते हैं।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में ओपनिंग डे पर 9 करोड़ का बिजनेस किया है। कार्तिक और कियारा इससे पहले भूल भुलैया 2 में नजर आए थे।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीबीआई का कहना है कि हमने फेसबुक और गूगल से साल 2021 में डिलीटेड चैट्स और पोस्ट के बारे में जानकारी मांगी थी। पिछले 2 साल से सीबीआई को लटकाया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उन्हें न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडीज ने कहा था कि सीबीआई जांच कर रही हैं और जल्द आरोपियों को सजा मिलेगी।

हाउसफुल 5 का पोस्टर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर किया है। मेकर्स हाउसफुल का पांचवां पार्ट रिलीज करने वाले हैं। हाउसफुल 5 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। हाउसफुल 5 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गाना हुआ रिलीज

रणबीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गाना तुम क्यों मिले रिलीज हो गया है। गाने के टीजर में करण जौहर ने श्रेया घोषाल को क्रिएडिट नहीं दिया है। श्रेया को तुम क्यों मिले गाना का क्रिएडिट नहीं मिलने से फैंस बेहद नाराज थे। श्रेया के फैंस ने करण को जमकर ट्रोल किया था। सिंगर ने भी फैंस के ट्वीट और पोस्ट रिट्वीट किए थे। बाद में उन्होंने अपनी सभी ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

72 हूरें के ट्रेलर को लेकर छाया विवाद

फिल्म 72 हूरें का ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद में छाया हुआ है। संजय पूरण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर रिलीज के दिन सेंसर ने ऑब्जेक्शन उठाते हुए 72 हूरें को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। फिल्म के ट्रेलर में आतंकवाद की काली दुनिया के सच को दिखाया गया है। फिल्म में पवन मल्होत्रा, आमिर बशिर, राशिद नाज और अशोक पाठक लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article