बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) आज हमारे बीच नहीं रहें। एक्टर की पहली बर्थ एनीवर्सरी पर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया है। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बिताए हुए पलों को शेयर किया है। दिंवगत एक्टर की बेटी वंशिका ने पिता के लिए इमोशनल लेटर लिखा था जिसे सुनने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया।
इसके अलावा शबाना आजमी ने बताया कि जब रूप की रानी चोरों का राजा फ्लॉप हुई तो वो आत्महत्या करने के तरीके ढूंढने लगा। उसने जब पहली मंजिल से नीचा देखा तो उसने देखा की पार्टी चल रही थी। वहां पर आलू और बैंगन तले जा रहे थे। तब एक्टर ने कहा कि यार मैं आलू- बैंगन के बीच में कूद के मर जाऊंगा तो खराब मौत होगी। सतीश कौशिक से पहले कई स्टार्स को आत्महत्या करने का ख्याल आ चुका है। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है।
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)
मनोज बाजपेयी ने बताया था कि जब मुझे एनएसडी से रिजेक्ट कर दिया था तब मेरे मन में आत्महत्या करने का ख्याल आया था।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं डिप्रेशन से जूझ रही थी तब मुझे सुसाइड करने का ख्याल आता था। वो मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल समय था।
अमित साध (Amit Sadh)
एक्टर अमित साध ने बताया था कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो मैं डिप्रेशन में चला गया था। मैं खुद को मारना चाहता था। एक्टर ने खुलासा किया था कि मैंने अपनी जिंदगी में 4 बार सुसाइड करने की कोशिश की थी।
इलियाना डिक्रूज (Illena De Cruz)
इलियाना डिक्रूज ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अपनी बॉडी इमेज की वजह से मेरा मन करता था कि मैं सुसाइड कर लूं।
आशा पारेख (Asha Parekh)
आशा पारेख ने बताया था कि जब मेरा करियर बुलंदी पर था तब डिप्रेशन की वजह से मैं सुसाइड करना चाहती थी। एक्ट्रसे के इस बयान ने तहलका मचा दिया था।
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी परेशान रहता था। स्ट्रगल के दिनों में जब मेरा पास काम नहीं था तब मेरे मन सुसाइड करने का करता था।
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)
टीवी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर आज पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं काफी यंग थी तब मेरा मन अक्सर सुसाइड करने का करता था।
