Sara Ali Khan and Kartik Aaryan Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा है। सारा अली खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और अपने बयानों व फिल्मों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी रिलेशनशिप की वजह से भी सारा अली खान का नाम अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है। सारा अली खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर कहा था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में आना चाहती हैं। जिसके बाद खबर सामने आई थी कि लव आज कल 2 की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और रिलेशनशिप में आ गए हैं। हालांकि यह रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चला और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। अब एक्ट्रेस ने ब्रेकअप को लेकर पहली बार बयान दिया है। सारा अली खान ने बताया कि साल 2020 उनके लिए काफी खराब समय था।
'साल 2020 काफी बुरा समय था'
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से बात करते हुए सारा अली खान ने बताया, 'साल 2020 उनके लिए काफी बुरा रहा है। साल की शुरुआत ही ब्रेकअप के साथ हुई थी, जिसको लेकर मुझे काफी दुख भी हुआ था। फिर लव आज कल 2 के फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई, हालांकि इससे मुझे कुछ खास असर नहीं पड़ता। ट्रोलिंग और सोशल मीडिया को मैं ज्यादा महत्व नहीं देती हूं।' सारा अली खान का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
'गैसलाइट' में आइंगी नजर
सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे' और 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थीं। जिसे डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।
