बॉलीवुड

Alia Bhatt से शादी करने से पहले कई बार टूट चुका है Ranbir Kapoor का दिल, कहा- 'हम बोलते नहीं हैं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 2, 2023, 08:59 AM IST

Ranbir Kapoor on Relationships: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी करने के बाद अब वह काफी मैच्योर नजर आते हैं। अब रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में कई बार उनका दिल टूट चुका है।

Image

Ranbir Kapoor on Ex Relationships

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलेशनशिप को लेकर रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया है।
  • प्यार में कई बार टूट चुका है रणबीर कपूर का दिल।
  • रणबीर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज होने वाली है।

Ranbir Kapoor on Relationships: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। रणबीर के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद से ही रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप की वजह से जमकर सुर्खियों में रहे हैं। कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में रहने की वजह से उनकी इमेज एक प्ले बॉय वाली बन गई थी।

हालांकि एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ शादी करने के बाद अब वह काफी मैच्योर नजर आते हैं। अब रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में कई बार उनका दिल टूट चुका है। आइए जानते हैं रणबीर ने रिलेशनशिप को लेकर क्या कुछ कहा है।

'मेरा भी दिल कई बार टूट चुका है'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए बीबीसी को बताया, 'प्यार में दिल ना टूटना तो नामुमकिन है सभी के साथ कभी न कभी ऐसा होता ही है। खासकर जब आप इंट्रोवर्ट होते हो तो कई बार आप अपने करीबी लोगों को भी नहीं बताते की आपका दिल टूट गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिलकुल सही है और जरूरी नहीं है कि दिल एक ही बार टूटे, कई बार आपको बार-बार इससे गुजरना पड़ता है।

फैंस ने लिए मजे

बॉलीवुड में रणबीर कपूर की छवि एक प्लेबॉय वाली बनी हई थी। दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप के बाद से ही रणबीर कपूर को इसी तरह पहचाना जाने लगा था। अब रणबीर कपूर के प्यार को लेकर दिए इस बयान के बाद फैंस उनके मजे ले रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर का यह काफी अलग अंदाज है जो अब देखने को मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article