Sanya Malhotra on Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल में नजर आईं सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 17 फरवरी को 19 साल कम की उम्र में दम तोड़ दिया, जिसकी खबर उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर दी। अभी हाल ही में एक्टर्स सनाया मल्होत्रा ने खबर सुनते ही अपना बयान जारी किया है, जिससे पता चला की एक्ट्रेस को काफी बड़ा सदमा लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
फिल्म फिल्म दंगल (Dangal) में छोटी बबिता का किरदार निभा चुकी सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) के निधन से सनाया मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने बयान दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि मैं विश्वास नहीं कर सकती कि यह वास्तविक है, हमारी सुहानी जैसा कोई नहीं था। वह इतनी खास, इतनी प्रतिभाशाली और इतनी छोटी थी कि इतनी जल्दी हमें छोड़कर चली गई। शांति से आराम करो, छोटू। पूजा, पुनीत और पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

Sanya Malhotra on Suhani Bhatnagar Death
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुहानी भटनागर को डर्मेटोमायोसाइटिस की बीमारी थी, जिसके लिए 11 दिन पहले उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डर्मेटोमायोसाइटिस में इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण मसल्स काफी कमजोर होने लगते हैं। फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी इस खबर से शॉक और दुखी है।
