'गोलमाल 5' से पहले इन 7 फिल्मों में विलेन बनकर अक्षय कुमार ने लूटी वाहवाही, लीड हीरो को नहीं मिला भाव

Akshay Kumar In Negative Roles: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'गोलमाल 5' से पहले अक्षय कुमार कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका अदा कर फैन्स को एंटरटेन कर चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 17 2026, 09:30 IST
इन फिल्मों में विलेन बनकर छाए अक्षय कुमार...Image Credit : Instagram01 / 08

इन फिल्मों में विलेन बनकर छाए अक्षय कुमार...

Akshay Kumar In Negative Roles: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जो लीड हीरो के साथ-साथ नकारात्मक किरदार अदा कर दर्शकों को खुश कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू की है, जिसमें वे नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें वो नेगेटिव रोल अदा कर चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

2.0Image Credit : Instagram02 / 08

2.0

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की पैन-इंडिया फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। शंकर के निर्देशन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार के किरदार का नाम पक्षी राजन था। यह मूवी लोगों को खूब पसंद आई थी।

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा​Image Credit : Instagram03 / 08

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा​

'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार ने एक अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया था। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ इमरान खान भी नजर आए थे। हालांकि एकता कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही।

ब्लूImage Credit : Instagram04 / 08

ब्लू

संजय दत्त, जायद खान और बिपाशा बसु स्टारर फिल्म 'ब्लू' में अक्षय कुमार ने विलेन का रोल अदा किया था। इस मूवी में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आरव मल्होत्रा था। अक्षय ने फिल्म में शानदार काम किया।

8X10 तस्वीरImage Credit : Instagram05 / 08

8X10 तस्वीर

इस लिस्ट में अक्षय कुमार की '8X10 तस्वीर' भी शामिल है। इस मूवी में आयशा टाकिया के साथ अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाया था। अक्षय कुमार के फैन्स को यह मूवी एक बार जरूर देखनी चाहिए।

खिलाड़ी 420Image Credit : Instagram06 / 08

खिलाड़ी 420

'खिलाड़ी 420' में अक्षय कुमार को एक बार फिर दोहरी भूमिका में देखा गया था। महिमा चौधरी ने फिल्म में लीड हीरोइन का किरदार निभाया था। अक्षय का नेगेटिव किरदार इतना खौफनाक है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

अजनबीImage Credit : Instagram07 / 08

अजनबी

'अजनबी' अपने समय की बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। अब्बास-मस्तान की इस फिल्म में बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु नजर आई थीं। अक्षय को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2002 में नकारात्मक भूमिका में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

अफलातूनImage Credit : Instagram08 / 08

अफलातून

'अफलातून' में अक्षय कुमार ने डबल रोल प्ले किया था। इस मूवी में अक्षय कुमार ने हीरो और विलेन की भूमिका को निभाया था। फैन्स ने नकारात्मक भूमिका में उनके अभिनय को खूब सराहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!