बॉलीवुड

Heeramandi First Look: हीरामंडी में मनीषा कोइराला से लेकर ऋचा चड्ढा तक का दिखा रॉयल अंदाज, फर्स्ट लुक देख फैंस हुए फिदा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2023, 04:15 PM IST

Heeramandi First Look: संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग वेबसीरीज हीरामंडी का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। हीरामंडी का फर्स्ट लुक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

Heeramandi Teaser (credit pic : social media)

Heeramandi First Look: फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज हीरामंडी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हीरामंडी के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। संजयलीला भंसाली अपने ग्रैंड स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को एक अलग दुनिया में लेकर जाती है। महाशिवरात्री के खास मौके पर फिल्म मेकर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

हीरामंडी में में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शरमीन शहगल नजर आने वाली हैं। फर्स्ट लुक के वीडियो में सभी अभिनेत्रियों ने गोल्डन आउटफिट पहना है। सभी एक्ट्रेसेस अपने अपने अंदाज में दिखाई दे रही हैं। फर्स्ट लुक में बाकी डिटेल्स शेयर नहीं की गई है।

हीरामंडी का फर्स्ट लुक

हीरामंडी के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा है, संजय लीला भंसाली आपको उस दुनिया में इनवाइट करते हैं जहां तवायफें रानियां थी। ये शो नेटफ्लिक्स पर आएगा। इस सीरीज में तवायफों की कहानी को दिखाया जाएगा। हीरामंडी लाहौर के एक इलाके का नाम है जो मुगलों के समय में तवायफों के लिए जाना जाता था। ये संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। भंसाली को पीरियड फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों में सेट्स से लेकर हर कैरेक्टर को बहुत ग्रेसफुली दिखाया जाता है। हीरामंडी के हर शॉर्ट को कंप्लीट करने में जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। हीरामंडी से संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं।

इससे पहले संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने आलिया के करियर को नया आयाम दिया था। भंसाली पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, हम दिल दे चुके सनम जैसी कई हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article