बॉलीवुड

संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने करिश्मा कपूर की शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-"पारंपरिक नहीं थी..."

Priya Sachdev on Karisma Kapoor marriage: 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर को हार्ट अटैक आ गया था, जिस कारण उनकी मौत हो गई। वही सोशल मीडया पर संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो करिश्मा कपूर की शादी को लेकर बातें कह रही हैं।

Image

Sanjay Kapoor

Priya Sachdev on Karisma Kapoor marriage: संजय कपूर एक फेमस बिजनेसमैन थे। जो सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ दिया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे हार्ट अटैक हुआ। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजय कपूर की तीसरी पत्नी करिश्मा कपूर की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ रही है। आइए जानते है कि प्रिया सचदेवा ने क्या कहा है।

प्रिया ने संजय की करिश्मा कपूर से शादी पर कहा, "संजय की पिछली शादी एक पारंपरिक शादी नहीं थी। उस शादी से उनके दो खूबसूरत बच्चे थे। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं और आज हम एक खूबसूरत परिवार हैं।" प्रिया ने करिश्मा का नाम नहीं लिया। बता दें संजय ने करिश्मा से शादी करने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की थी। संजय ने तीन शादियां की थी।

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए थे गंभीर आरोप

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2002 में हुई थी। करिश्मा और संजय दो बच्चों के माता-पिता थे, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया, जो गंभीर आरोपों के कारण मीडिया में चर्चा का विषय बन गया था। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वही संजय ने आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने केवल पैसों के लिए उससे शादी की थी।

पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है

करिश्मा के पिता रणधीर कपूर कभी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वे एक्ट्रेस की शादी संजय कपूर से नहीं करवाना चाहते थे। एक पुराने इंटरव्यू में रणधीर ने संजय पर निशाना साधते हुए कहा था-"संजय एक थर्ड क्लास आदमी है... हर कोई हमे जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें ना केवल पैसे मिले हैं, बल्कि हमारा हुनर हमें जीवन भर सहारा दे सकता है... मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करें... पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article