Sanjay Dutt Trolled: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पूरा करियर कई तरह के विवादों से घिरा हुआ रहा है। ड्रग्स केस से लेकर लड़ाई-झगड़ा या फिर शादी हो, संजय दत्त अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ सालों में संजय दत्त ने एक विलेन के तौर पर बॉलीवुड में धमाकेदार काम किया है। उन्हें इस समय के टॉप विलेन की सूची में रखा जाता है। अब सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से मसाला मांगते नजर आ रहे हैं। जल्दबाजी में अपनी गाड़ी की तरफ जाते संजू बाबा, पैपराजी से मसाला मांगते हैं और उसके मना करने पर सीधा गाड़ी में घुस जाते हैं। आइए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
ट्रोल हुए संजय दत्त
संजय दत्त का ये वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ हैं, जहां मसाला मांगने के लिए यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'इसे तो कैंसर हुआ करता था न, फिर भी मसाला मांग रहा है।' वही एक और यूजर ने लिखा, 'भाई अभी भी नहीं सुधरने वाला है, पब्लिक में ही मसाला मांग रहा है'। वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'संजय दत्त पर अजय देवगन का बुरा असर दिखने लगा है।' इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है कि आखिर इतना बड़ा एक्टर पब्लिक में ये सब कैसे बोल सकता है।
बता दें कि संजय दत्त इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमें मुन्ना भाई 3 , 'लियो' और 'द वर्जिन ट्री' भी शामिल हैं। संजय दत्त, सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'बाप' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
