बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना से भिड़ेंगे Sanjay Dutt? 'आखिरी सच' इस दिन होगी रिलीज!!

Aakhri Sawal New Release: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल पहले 8 मई को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा सकते हैं।

Image

क्या बदल जाएगी आखिरी सवाल की रिलीज डेट (pic credit-aakhri sawal poster)

Aakhri Sawal New Release: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की है। फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्त तोड़ डाले। अब सभी की नजरें संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल ( Aakhri Sawal) पर टिकी हुई है। संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब ये फिल्म 8 मई को बड़े पर्दे पर नहीं रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Sanjay Dutt की फिल्म 'Aakhri Sawal' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन संजू बाबा को परदे पर देख पाएंगे फैंस)

aakhri sawal release

क्या बदल जाएगी आखिरी सवाल की रिलीज डेट (pic credit-aakhri sawal poster)

आखिरी सवाल को लेकर आया अपडेट

संजय दत्त की अपकमिंग हिंदी फिल्म आखिरी सवाल अब 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना बहुत कम रह गई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेशन नहीं मिल पा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर भी अभी तक सेंसर बोर्ड से पास नहीं हुआ है। फिल्म की कहानी और प्लॉट को देखते हुए सेंसर बोर्ड काफी सावधानी बरत रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने बोर्ड को बताया कि यह फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है, लेकिन मंजूरी में काफी देरी हो रही है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल फिल्म को 15 मई को रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सेंसर सर्टिफिकेट कब मिलता है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

इस मूवी से होगी टक्कर

फिल्म आखिरी सवाल का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त के साथ नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी, मृणाल कुलकर्णी मौजूद है। फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है। बता दें कि इसी दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पती पत्नी और वो दो' रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब आखिरी सवाल और 'पती पत्नी और वो दो' के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article