Sanjay Dutt Latest Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। संजय दत्त के बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी संजय दत्त अक्सर अपने बयान से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। इसी बीच संजय दत्त का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते दिखाई दिए। संजय दत्त का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं संजय दत्त ने अपने नए इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे करते नजर आए।
संजय दत्त ने पिता संग काम करने पर कही ये बात
संजय दत्त ने हाल ही में अपनी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) में पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) गले लगाने वाले सीन पर अपनी बात रखी है । Curly Tales को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा कि 'वो बहुत इमोशनल पल था। इस सीन को शूट करने के दौरान सच में हमारी आंखों में आंसू आ गए थे। वो सीन कोई एक्टिंग नहीं बल्कि एकदम रियल था। पापा मुझे गले लगाया था और मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया और अगर आप फिल्म देखेंगे तो पाएंगे कि वो भी नहीं रोक पाए।' इसके आगे उन्होंने बताया कि 'इस फिल्म के दौरान मैं पापा के सामने कुर्सी पर भी नहीं बैठ पाता था।'
सलमान खान को बताया 'भाई'
इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) संग अपनी दोस्ती पर भी बोलते नजर आए। संजय दत्त ने कहा कि 'सलमान खान बहुत प्यारा इंसान है। वो मेरे छोटे भाई जैसा है। हम दोनों एक दूसरे से कभी अलग नहीं हो सकते।' संजय दत्त के हाल ही में दिए गए इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
