Sangram Singh Movie: संग्राम सिंह (Sangram Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रेसलिंग और मार्शल आर्ट स्किल्स के लिए मशहूर संग्राम सिंह ने कई टीवी और रियलिटी शोज में अपना जलवा बिखेरा है। अब ये खबर सामने आई है कि संग्राम सिंह फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनको लेकर ये खबर सामने आई है कि खाशाबा दादासाहेब जाधव (Khashaba Dadasaheb Jadhav) की जिंदगी पर बनी फिल्म में वो नजर आने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-पायल रोहतगी संग तलाक की अफवाहों पर संग्राम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जिंदगी में बहुत कुछ करना...')

बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे संग्राम सिंह (pic credit-instagram)
संग्राम सिंह इस फिल्म में आएंगे नजर
E Times की रिपोर्ट के अनुसार, संग्राम सिंह फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह एक मराठी फिल्म में नजर आएंगे, जो भारत के पहले ओलंपिक मेडल विजेता खाशाबा दादासाहेब जाधव की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले कर रहे हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, महेश मांजरेकर, सचिन पिलगांवकर और संदीप कुलकर्णी जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संग्राम सिंह ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को काफी खास और भावुक बताया। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर रेसलिंग के लिए बहुत मशहूर जगह है और हर पहलवान का सपना होता है कि वह वहां कुश्ती लड़े। संग्राम ने बताया कि करीब 22-23 साल बाद उन्हें उसी जगह शूटिंग करने का मौका मिला, जहां वह पहले रेसलिंग के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिल्म में वह खाशाबा जाधव के करीब रहने वाले एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
संग्राम सिंह ने कही ये बात
संग्राम ने बताया कि साल 2002 में जब वह कोल्हापुर गए थे, तभी उन्होंने खाशाबा जाधव की कहानियां सुनी थीं और उनसे काफी प्रेरित हुए थे। ऐसे में अब उसी कहानी का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।उन्होंने निर्देशक नागराज मंजुले की भी खूब तारीफ की। संग्राम ने कहा कि नागराज कलाकारों को पूरी आजादी देते हैं और उनके साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले प्रकाश झा और श्याम बाबू जैसे लोगों के साथ काम करने और सीखने का मौका मिला था, लेकिन नागराज मंजुले उन्हें उन सभी का बेहतरीन मिश्रण लगते हैं।
