बॉलीवुड

एनिमल में होने वाला था कबीर सिंह का कैमियो, इतनी सी बात पर संदीप रेड्डी वांगा ने पीछे खींच लिए हाथ

Kabir Singh cameo in Animal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को सुपरहिट फिल्म एनिमल (Animal) देने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने खुलासा किया है कि उन्होंने लोगों की सलाह पर एक दफा सोचा था कि वो एनिमल में शाहिद कपूर के फेमस किरदार कबीर सिंह (Kabir Singh) का कैमियो रखें लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ इसलिए कैंसिल कर दिया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि लोगों को कुछ गलत मैसेज जाए।

Image

Kabir Singh Cameo in Animal

Kabir Singh cameo in Animal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले 5 सालों में बहुत कम क्लियर हिट फिल्में दी हैं। अगर पिछले 5 सालों में बॉलीवुड द्वारा दी गई हिट फिल्मों की लिस्ट बनाई जाए तो शायद 10 मूवीज पर ही खत्म हो जाएगी। इतनी कम मूवीज में 2 फिल्में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की हैं, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री का हिट डायरेक्टर बना दिया है। कबीर सिंह और एनिमल से संदीप रेड्डी वांगा ने खुद के लिए इंडस्ट्री में एक खास स्थान बनाया है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि एनिमल के दौरान उन्हें एक दफा ख्याल आया था कि वो कबीर सिंह का उसमें कैमियो करा दें लेकिन शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने ये ख्याल त्याग दिया।

संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि वो सबकुछ फाइनल कर चुके थे क्योंकि उनके आसपास के लोगों ने उन्हें विश्वास दिला दिया था कि ये बहुत ही शानदार आइडिया है लेकिन शूटिंग से 2 दिन पहले उन्होंने कबीर सिंह का एनिमल (Animal) में कैमियो हटा दिया। संदीप रेड्डी वांगा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जब हम एनिमल की शूटिंग कर रहे थे तब हमें ख्याल आया था कि इसमें कबीर सिंह का कैमियो रखा जा सकता है। मेरी टीम और मुझे ये आइडिया अच्छा लगा था और हमने सब तैयारियां भी कर ली थीं। कबीर सिंह (Kabir Singh) का कैमियो शूट करने से 2 दिन पहले मैंने ये फैसला किया कि लोगों को ये कैमियो प्रमोशनल लगेगा और कहानी के हिसाब से भी ठीक नहीं रहेगा। जहां हम कबीर सिंह का कैमियो कराना चाहते थे, वहां फिल्म सीरियस होने वाली थी। मुझे लगा कि कबीर सिंह की वजह से फिल्म में वो सीरियसनेस बच नहीं पाएगी और मैंने वो कैमियो कैंसिल कर दिया।'

बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह और एनिमल की क्रिटीक्स ने काफी आलोचना की है। क्रिटीक्स का कहना है कि संदीप ने जिस तरह के मर्द फिल्मों में दिखाए हैं, वो सोसायटी के लिए अच्छे नहीं हैं। हालांकि संदीप रेड्डी वांगा का कहना है कि लोगों को पूरी कहानी देखनी चाहिए न कि किसी सीन या डायलॉग के लिए उनकी फिल्म की आलोचना करनी चाहिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article