बॉलीवुड

विकास दिव्यकीर्ति ने एनिमल पर खड़े किए सवाल तो संदीप रेड्डी वांगा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले 'IAS बनना फिल्म बनाने से आसान...'

Sandeep Reddy Vanga replied to Vikas Divyakirti: एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने अपने ताजा इंटरव्यू में विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti Sir) के उस बयान पर चर्चा की है, जिसमें उन्होंने एनिमल की आलोचना की थी। संदीप ने कहा है कि फिल्म बनाना आईएएस अधिकारी बनने से ज्यादा कठिन है।

Image

Sandeep VS VIkas Sir

Sandeep Reddy Vanga replied to Vikas Divyakirti: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कुछ समय पहले एनिमल नाम की मूवी बनाई थी, जिसमें रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों से बहुत सारा प्यार मिला था लेकिन क्रिटीक्स और बुद्धिजीवियों ने इसकी काफी आलोचना की थी। इंटरनेट पर विकास दिव्यकीर्ति सर के नाम से मशहूर आईएएस ऑफिसर ने भी एनिमल की काफी आलोचना की थी, जिस पर संदीप रेड्डी वांगा ने चुप्पी तोड़ी है। संदीप ने कहा है कि लोग जरूरी मुद्दों को छोड़कर एनिमल पर एक-एक घंटे की वीडियोज बना देते हैं। लोग ऐसे बात करते हैं कि जैसे उन्होंने को गुनाह किया हो।

संदीप रेड्डी वांगा ने कहा है, 'एक आईएएस ऑफिसर हैं, उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा है कि एनिमल जैसी फिल्में नहीं बननी चाहिए। उन्होंने जैसे एनिमल के बारे में बात की है और फिल्म की जैसी आलोचना की है मुझे लगा है कि मैंने कोई गुनाह किया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ 12वीं फेल जैसी फिल्में लेकर आ रही हैं, जो समाज को आगे लेकर जा रही हैं और दूसरी तरफ एनिमल जैसी फिल्में जो लोगों को पीछे लेकर जा रही हैं।'

संदीप ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "आईएएस क्रैक करना फिल्म बनाने से आसान है। आप कुछ घंटे पढ़कर आईएएस बन सकते हैं लेकिन फिल्म बनाने के लिए आपको बहुत दिमाग लगाना पड़ता है। जहां तक आलोचना की बात है मैं बस यही कहूंगा कि अगर कोई बिना वजह मुझ पर अटैक करेगा तो मुझे गुस्सा तो आएगा ही ना।"

बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा जल्द ही एनिमल पार्क लेकर आएंगे, जिसमें एनिमल की कहानी आगे बढ़ेगी। संदीप ने दावा किया है कि इस फिल्म में वो और भी खून-खराबा दिखाएंगे। संदीप के ऐसे दावों से क्रिटिक्स और उनके आलोचकों की नीदें उड़ी हुई हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article