बॉलीवुड

Sanam Teri Kasam 2 में काम नहीं करेंगे हर्षवर्धन राणे अगर शामिल हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, इंडिया-पाकिस्तान वॉर के चलते किया पोस्ट

Sanam Teri Kasam 2: अभिनेता हर्षवर्धन राणे की पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है कि वह सनम तेरी कसम पार्ट 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे, साथ ही उन्होंने इसका कारण भी शेयर किया है। आइए बताते हैं क्या है असली वजह

Image

Harshvardhan Rane not Want to be part of sanam teri kasam 2

Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड की हिट रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम ( Sanam Teri Kasam) को हाल ही में दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ऐसा धमाल दिखाया कि इसने अपनी पहली रिलीज के मुकाबले दोबारा रिलीज पर दोगुनी कमाई कर ली थी। फिल्म का पहले पार्ट लोगों को इतना पसंद आया कि फैंस ने इसके पार्ट 2 की डिमांड शुरू कर दी थी। कहा जा रहा था कि सनम तेरी कसम पार्ट 2 जल्द ही बनने जा रहा है। लेकिन अब फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने दूसरे पार्ट में काम करने से मना कर दिया है। आइए बताते हैं क्या है असली वजह

आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) ने लिखा , " मैं इस अनुभव( सनम तेरी कसम) के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है, और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने सम्मानपूर्वक 'सनम तेरी कसम' भाग 2 का हिस्सा बनने से इनकार करने का निर्णय लिया है, अगर पिछली कास्ट के दोबारा होने की कोई संभावना है।" यह पोस्ट एक्टर ने पाकिस्तान की तरफ से आए स्टार्स रिएक्शन के बाद दी है। बता दें कि पाकिस्तान के कुछ स्टार्स भारत की कड़ी निंदा कर रहे हैं। भारत की सरकार ने सभी पाकिस्तानी स्टार्स पर बैन लगा दिया है।

भारत ने पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि पाकिस्तान ने रात में लगातार हवाई हमले किए, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और सैन्य हमले करने की कोशिश की। भारतीय रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के सभी हमले के प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका और बेअसर कर दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article