Ranveer Singh's Affairs: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता का फिल्मी करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ रणवीर सिंह हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। दीपिका पादुकोण संग शादी करने से पहले रणवीर सिंह कई टॉप हसीनाओं के दिल की धड़कन थे। आइए रणवीर सिंह के अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह का इंडस्ट्री में पहला अफेयर कॉलेज के दिनों में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी आहना देओल के साथ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद रणवीर और आहना अलग हो गए थे।
रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। इस मूवी के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं।
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने फिल्म 'लूटेरा' में काम किया था। इस मवी से ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। बाद में दोनों अलग हो गए।
'किल दिल' में परिणीती चोपड़ा साथ काम करते हुए रणवीर सिंह की नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया।
कई हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण क डेट करना शुरू किया था। दोनों कई सालों तक एक-दूसरे संग रिश्ते में रहे थे।
कई सालों तक दीपिका पादुकोण संग रिलेशनशिप में रहने के बाद रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस से शादी कर की। दोनों अब एक बेटी के पेरेंट्स हैं।