बॉलीवुड

Sam Bahadur box office prediction day 1: विक्की कौशल ने टेके एनिमल के आगे घुटने, सिंगल डिजिट में कर सकती हैं कमाई

Sam Bahadur box office prediction day 1: कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर। ऐसे में पहले दिन फिल्म कितनी कमाई कर सकती हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Sam Bahadur Box Office Prediction Day 1

Sam Bahadur Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कल यानी 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में बीती रात सभी बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मेकर्स द्वारा स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। अभी हाल ही में फिल्म के पहले बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर आंकड़े आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर पहले दिन फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी।

मेघना गुलजार डायरेक्टेड फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) बड़े पर्दे पर कल धमाल करने को तैयार है। फिल्म का क्रेज लोगों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका सबूत है सोशल मीडिया। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ है। रे;रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलम पहले दिन 3 से 4 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें की सैम बहादुर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) के साथ रिलीज हो रही है। फिल्म को टक्कर देती हुई एनिमल भी ताबतोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म हिट हो पाएगी या नहीं। जानकरी के लिए बता दें की विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article