Sam Bahadur First Review: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल अपनी धमाकेदार फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी यह फिल्म 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) की रिलीज से 13 दिन पहले मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपना रोल बखूबी अदा किया है।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को लेकर ऑलवेज बॉलीवुड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म में ड्रामा भरपूर है। लेकिन भारतीय सेना पर आधारित होने के नाते 'सैम बहादुर' में थोड़ी कमी रह गई। हालांकि फिल्म को लेकर यह भी बताया गया कि सैम मानेकशॉ के तौर पर विक्की कौशल ने लोगों का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की है।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को लेकर ऑलवे बॉलीवुड ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सैम बहादुर' ड्रामा और स्टाइल से भरपूर है। लेकिन फिल्म भारतीय आर्मी पर आधारित होने के नाते कहीं फीकी पड़ गई। विक्की कौशल ने अपना रोल बखूबी अदा किया है। कहा जाए तो फिल्म को एक बार देखने के लायक है।" बता दें कि विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' को ऑलवेज बॉलीवुड ने 3 स्टार दिये हैं। विक्की कौशल के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख जैसे सितारों ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म 1 दिसंबर को 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर क्लैश होगी।
