बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Prediction Day 1: विक्की कौशल की मूवी ने भरी हुंकार, पहले दिन एनिमल को दी टक्कर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 1, 2023, 12:10 PM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की दमदार फिल्म सैम बहादुर आज 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिल सकती है।

Image

img credits - Instagram

Sam Bahadur Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की दमदार फिल्म सैम बहादुर आज 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। सैम बहादुर के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर एक जबरदस्त बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग एक दम हिट लग रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के कड़ी टक्कर मिल रही है। इन दोनों फिल्मों का क्लैश काफी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि सैम बहादुर के साथ ही एनिमल इस साल की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताई जा रही है।

विक्की कौशल के साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा के काम की भी तारीफ हो रही है। आइए अब सैम बहादुर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Sam Bahadur Box Office: पहले दिन इतना कमाएगी सैम बहादुर

एक फिल्म जिसमें, दमदार एक्टिंग परफॉर्मेंस और बेहतरीन निर्देशन देखने को मिलने वाला है, वह यकीनन सैम बहादुर ही है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर को पहले दिन 4-5 करोड़ के बीच की ओपनिंग मिल सकती है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से सैम बहादुर को काफी नुकसान होता दिख रहा है, क्योंकि फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स भी नहीं मिल पाई है। एक तरफ जहां सैम बहादुर को 3000 स्क्रींस मिली हैं, वही एनिमल को 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article