सोशल मीडिया पर एनिमल के साथ ही सैम बहादुर का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जमकर हाइप है, पहले ही दिन एनिमल 40 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग करने को तैयार है।
वहीं दूसरी ओर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को भी जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एनिमल की आंधी में उड़ती नजर आ रही हैं। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट और शुरुआती ट्रेंड के अनुसार एनिमल पहले दिन 4-5 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। आइए अब एनिमल और सैम बहादुर के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
DEC 01, 2023 19:45 IST
Animal Movie Review Live: चारों तरफ है 'एनिमल' की चर्चा
'एनिमल' देखने के बाद हर कोई फिल्म की तारीफ में जुटा हुआ है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की तो लोगों ने तारीफों के पुल ही बांध दिये हैं।
DEC 01, 2023 19:10 IST
Animal Movie Review Live: 100 करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी 'एनिमल'
रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर खबर है कि फिल्म जहां भारत में 60 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करेगी तो वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।
DEC 01, 2023 19:02 IST
Animal Movie Review Live: बॉबी देओल की एक्टिंग के मुरीद हुए करण देओल
'एनिमल' में बॉबी देओल की एक्टिंग देख करण देओल भी उनके मुरीद हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, "जबरदस्त परफॉर्मेंस बॉबी चाचा, आप शो लूट ले गए।"
DEC 01, 2023 17:28 IST
Animal Movie Review Live : रश्मिका-रणबीर के इंटीमेट सीन हो रहे वायरल
Animal फिल्म 18 प्लस है इसका एक कारण रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के इंटीमेट सीन हैं, जो की अब खूब वायरल हो रहे हैं। फिल्म में आपको जबरदस्त रोमांस देखने को मिलने वाला है।
DEC 01, 2023 17:20 IST
Animal Movie Review Live : बॉबी देओल के हैं कम सीन
Animal में बॉबी देओल के काम की खूब प्रशंसा हो रही है लेकिन फिल्म में उनके कम ही सीन है जिसकी वजह से फैंस थोड़े निराश नजर आ रहे हैं।
DEC 01, 2023 17:09 IST
Animal Movie Review live: बाप-बेटे की प्रेरणादायक फिल्म है Animal
फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह बाप और बेटे की प्रेरणादायक फिल्म है। इसे हर युवा को जरूर देखना चाहिए।
DEC 01, 2023 16:48 IST
Animal Movie Review Live: थीएटर में लगातार बढ़ रही है भीड़
सुबह से लेकर शाम होने को आई है फैंस के बीच फिल्म को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। थीएटर में लगातार भीड़ हो रही है और उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले वीकेंड़ पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है।
DEC 01, 2023 16:38 IST
Animal Movie Review Live: म्यूजिक जीत लेगा आपका दिल
जैसा कि पहले भी देखा गया था कि फिल्म का म्यूजिक बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म देखने के बाद भी एनिमल(Animal ) का म्यूजिक अगल से छाप छोड़ने में कामयाब हो रहा है।
DEC 01, 2023 14:24 IST
Animal Movie Review: खून-खराबे से भरी हुई है एनिमल
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में कूट-कूट कर हिंसा भरी हुई है। फिल्म को देखने से पहले आपको तैयार रहना चाहिए।
DEC 01, 2023 13:19 IST
एनिमल मूवी रिव्यू Live: बॉबी देओल के सामने हारे रणबीर
फिल्म देख कर लौट रहे दर्शकों का मानना है कि बॉबी देओल की एक्टिंग के सामने रणबीर कपूर भी फीके नजर आ रहे हैं।
DEC 01, 2023 12:45 IST
Animal Movie Review Live: एनिमल पार्ट 2 के लिए हो जाएं तैयार
एनिमल देखकर लौट रहे दर्शकों के बीच यह साफ हो गया है कि एनिमल का अब एक सीक्वल भी नजर आने वाला है।
DEC 01, 2023 11:56 IST
Animal Movie Review: कमजोर दिल वाले न देखें मूवी
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल कमजोर दिल वाले लोगों के लिए बिल्कुल भी नहीं है। यह एक डार्क फिल्म है, जिसके कई खून खराबे वाले सीन नजर आ रहे हैं।
DEC 01, 2023 11:22 IST
Animal Movie Review Live: क्रिटीक्स ने बताया हिट
दर्शकों के साथ ही मूवी क्रिटीक्स के भी एनिमल के लिए अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि अगर आपको एक्शन फिल्में ज्यादा नहीं पसंद तो भी आप एनिमल देख सकते हैं, क्योंकि फिल्म की कहानी भी अच्छी है।
DEC 01, 2023 10:57 IST
एनिमल मूवी रिव्यू: कैसा है एनिमल का पहला हाफ
फिल्म एनिमल का पहला हाफ काफी दमदार है, इसमें एक्शन सीन की जमकर तारीफ हो रही है।
DEC 01, 2023 10:38 IST
Animal Movie Review Live: फर्स्ट हाफ है जबरदस्त
एनिमल के फर्स्ट हाफ से पहले करीब 10 मिनट का एक्शन सीन है, जो काफी जबरदस्त हैं। बिल्कुल खून-खराबे के बाद ही फिल्म का इंटरवल हो जाता है।
DEC 01, 2023 10:18 IST
Animal Movie Review Live: 54 के बॉबी देओल का दमदार लुक
फिल्म एनिमल में 54 साल के बॉबी देओल ने बेहतरीन एक्शन किया है। उन्होंने इस मामले में रणबीर कपूर को कड़ी टक्कर दी है।
DEC 01, 2023 09:47 IST
एनिमल मूवी रिव्यू: संदीप वांगा रेड्डी की खूंखार मूवी
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल एक खून-खराबे वाली मूवी है, जिसमें खूंखार एक्शन सीन नजर आ रहे हैं।
DEC 01, 2023 09:39 IST
Animal Movie Live: एक्शन सीन ने लूटी महफिल
एनिमल के एक्शन सीन एक से बढ़कर एक हैं, संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन ने मूवी को ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
DEC 01, 2023 09:15 IST
एनिमल मूवी रिव्यू Live: रणबीर का स्टारडम
बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर का स्टारडम एनिमल के जरिए साफ नजर आ रहे हैं, कई लोगों का मानना है कि रणबीर बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार साबित होने वाले हैं।
DEC 01, 2023 09:08 IST
Animal Movie Review: अर्जन वैल्ली गाने ने मचाई धूम
एनिमल (Animal) के गाने अर्जन वैल्ली ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है, फिल्म में जैसे ही यह गाना बजता है, सभी दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।