बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Day 4: एनिमल ने निकाल दिया सैम बहादुर का बचा-खुचा दम, चौथे दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 5, 2023, 08:35 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 4 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है, आइए इसके सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Image Credit: Social Media

Sam Bahadur Box Office Collection Day 4 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ रिलीज हुए सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां एनिमल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर सैम बहादुर का कलेक्शन मेकर्स को निराश कर रहा है। सैम बहादुर (Sam Bahadur Box Office) को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।

बावजूद इसके मूवी की कमाई चिल्लड़ों में हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह रणबीर कपूर की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश है। आइए अब सैम बहादुर के चौथे दिन यानी सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

सोमवार को सैम बहादुर ने की इतनी कमाई

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की कमाई सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी गिर गई है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.35-3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 28 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म ने 6 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही शनिवार को 8.75 करोड़ और रविवार को 10.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article