Animal Box Office Collection Day 4 Prediction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मूवी एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 61 करोड़ की कमाई कर ली। जिसके बाद से ही शनिवार और रविवार को भी मूवी ने 60 करोड़ से ऊपर की ही कमाई की। एनिमल ने दूसरे दिन 66 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 71 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है। इसी के साथ ही अब एनिमल के पहले सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ रहे हैं।
पहले सोमवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। जिसे देखकर कई लोगों को हैरानी भी हो रही है। आइए फिल्म के सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
पहले सोमवार को एनिमल ने की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर एनिमल ने सोमवार को 27.97 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 229.5 करोड़ तक पहुंच गया है। पहले वीकेंड पर एनिमल ने 356 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद एनिमल पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जवान के बाद दूसरी फिल्म बन गई है। एनिमल आराम से 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
