बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1 (Early Trends): डबल डिजिट में भी नहीं हुई कमाई, रणबीर की आंधी में उड़े विक्की कौशल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 2, 2023, 08:53 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1 (Early Trends): बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। मूवी रणबीर कपूर की एनिमल के आगे परास्त होती दिख रही है।

Image

Image Credit: Social Media

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1 (Early Trends): बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। मूवी रणबीर कपूर की एनिमल के आगे परास्त होती दिख रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं। यह एक एंटरटेनर फिल्म हैं, जिसे देखने पर से आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है। फिल्म बनाने में बेहतरीन रिसर्च का भी इस्तेमाल किया गया है।

इस फिल्म में विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग एक दम हिट लग रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के आगे घुटने टेकती नजर आ रही है। विक्की कौशल के साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा के काम की भी तारीफ हो रही है। आइए अब सैम बहादुर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन पर एक नजर डालते हैं।

एनिमल के आगे सैम बहादुर ने टेके घुटने

Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर को पहले दिन 5.53 करोड़ की ओपनिंग मिलने वाली है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से सैम बहादुर घुटने टेकती दिख रही है। सैम बहादुर एक अच्छी एंटरटेनिंग फिल्म है, बावजूद इसके संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल के क्रेज के आहे सैम बहादुर फीकी दिख रही है। एनिमल पहले दिन 65 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article