Animal Box Office Collection Day 1 (Early Reports): रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। एनिमल को संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनाया गया है, जो एनिमल से पहले कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके हैं। रिलीज के साथ ही एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया है। दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी एनिमल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।
जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की पहले ही दिन सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन को लेकर फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और सनी देओल की गदर 2 के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
एनिमल ने तोड़ा गदर 2- पठान का रिकॉर्ड
Sailik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एनिमल ने पहले दिन की कमाई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 और शाहरुख खान की फिल्म पठान के ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म को इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 53 करोड़ के आसपास का कलेक्शन मिल सकता है, वहीं तेलुगु भाषा में ही फिल्म की कमाई 10 करोड़ से ऊपर होने वाली है, जिसके साथ ही इंडिया में एनिमल की टोटल ओपनिंग 63-65 करोड़ के बीच होने वाली है।
