Salman Khan's 'Sikander' Faces Huge Loss: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी। इस मूवी के भाईजान के फैन्स को बहुत ही ज्यादा उम्मीद थी लेकिन हुआ इसका एकदम उल्टा। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'सिकंदर' को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। यह मूवी भारत में केवल 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 175 करोड़ रुपये रहा था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्री-रिलीज पाइरेसी की वजह से 'सिकंदर' को तगड़ा नुकसान हुआ था।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिकंदर' की रिलीज से ठीक पहले की रात सलमान खान स्टारर ऑनलाइन लीक हो गई थी। तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज और फिल्मीजिला जैसी कई स्ट्रीमिंग साइट्स पर सलमान खान की 'सिकंदर' की पायरेटेड कॉपी मौजूद थी। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी इन साइट्स पर एचडी में रिलीज हुई थी। ऐसे में अब निर्माताओं ने इन्शुरन्स क्लेम प्रोसेस करने के लिए कहा है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने 'सिकंदर' को ऑनलाइन लीक होने की वजह से हुए 91 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद इन्शुरन्स क्लेम प्रोसेस करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र ने बताया कि लीक की वजह से हुए नुकसान को लेकर एक ऑडिट शुरू किया गया था। अर्न्स्ट एंड यंग ने एक रिपोर्ट में बताया कि नुकसान लगभग 91 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
एआर मुरुगादॉस ने फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस अमाउंट को किस हद तक कवर करने में सफल रहते हैं। सलमान खान के साथ इस मूवी में रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आई थीं।
