Salman Khan New Look: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) लंबे समय से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सलमान खान अपनी इस वापसी में कामयाब नहीं नजर आ रहे हैं। फिल्म सिकंदर (Sikandar) के फ्लॉप होने के बाद अब सलमान खान कुछ नया ट्राय करने जा रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान की नाम अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) की फिल्म से जुड़ा है। इस फिल्म में सलमान खान एकदम नए लुक में नजर आने वाले हैं। इस बीच सलमान खान की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें भाईजान बदले अवतार में दिखाई दिए। तो चलिए जानते हैं सलमान खान का नया लुक कैसा है।
सलमान खान ने रखी मूंछें
एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने नए लुक से इंटरनेट पर छा गए हैं। सलमान को हाल ही में मूंछों और रफ-टफ अंदाज में मुंबई में स्पॉट किया गया और ये लुक फैंस के बीच तहलका मचा रहा है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए है, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित रियल-लाइफ हीरो कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार में नजर आने वाले है। सलमान खान मूंछें रखने बाद शहीद संतोष बाबू की तरह लग रहे हैं।
जमकर शेयर किया जा रहा है सलमान खान का ये लुक
सलमान खान का नया लुक देखने के बाद सलमान खान के फैंस भाईजान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से लद्दाख और मुंबई में शुरू होगी। सलमान इसके लिए खास ट्रेनिंग भी ले रहे हैं, जिसमें लो-ऑक्सीजन कंडीशंस में प्रैक्टिस शामिल है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साकिब सलीम (Saqib Saleem) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान के नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
