बॉलीवुड

'The Bull' के लिए Salman Khan का लुक देख इम्प्रेस हुए फैन्स, बोले 'गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है...'

Salman Khan's New Look For The Bull: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की इस समय एक फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने यह मान किया है कि सलमान खान का ये नया लुक उनकी आने वाली फिल्म 'द बुल' के लिए है।

Image

Salman Khan

Salman Khan's New Look For The Bull: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'द बुल' (The Bull) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2 दशकों के बाद सलमान खान और करण जौहर (Karan Johar) ने इस फिल्म को साथ में करने का फैसला किया है। सोमवार के दिन सलमान खान की कुछ पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें भाईजान का नया लुक देखा जा सकता है। सलमान खान के इस नए लुक को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि भाईजान ने 'द बुल' के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बुल' के लिए काफी उत्साहित हैं। भाईजान ने सोमवार को अपने बांद्रा स्थित घर पर फैन्स के साथ एक तस्वीर शेयर की। बनियान पहने हुए सलमान खान डैशिंग लुक में फोटो खिंचवाते समय अपनी बाइसेप्स दिखा रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि सलमान खान ने 'द बुल' के लिए अपने लुक्स पर काम करना शुरू कर दिया है। फैन्स को उनका ये नया अवतार खूब पसंद आ रहा है। हरकोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है। बता दें सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन विश्नुवर्धान करने जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को पिछले साल आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article