Salman Khan's Ex Girlfriend writes letter to Lawrence Bishnoi: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और सलमान खान (Salman Khan) के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या हो गई है। जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है। इस घटना के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता काफी बढ़ गई है। पुलिस से लेकर सलमान खान की पर्सनल सिक्योरिटी किसी भी तरह की चूक से बचना चाहते हैं। इस बीच सलमान खान के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी उनको लेकर काफी चिंतित हैं। अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोली अली ने रिेएक्ट किया है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को एक ओपेन खत लिखा है। जिसमें उन्होंने बिश्नोई से जेल से ही वीडियो कॉल पर बात करने की विनती की है। सोमी अली का ये लेटर अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इसपर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। यहां इसपर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- इन स्टार्स ने सुपरहिट फिल्मों को लात मारकर बीच समंदर में डुबा दी अपनी नैया, सलमान नहीं ये स्टार बनने वाला था चुलबुल पांडे
सलमान खान की एक्स ने लिखा लॉरेंस बिश्नोई की खत
सोमी अली ने लिखा, 'नमस्ते, लॉरेंस भाई। मैंने सुना और देखा है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हैं। मैं आपसे बातचीत करना चाहूंगी। प्लीज मुझे बताएं कि इसे कैसे पॉसिबल बनाया जा सकता है? इस दुनिया में जो जगह मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वह राजस्थान है, और मुझे आपके मंदिर में आकर प्रार्थना करना अच्छा लगेगा।'
इसी के साथ ही उन्होंने लिखा, 'यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक डायरेक्ट मैसेज है। पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें हो जाएं। फिर भी मनिए के ये आपके फायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आप का। शुक्रिया।'
