बॉलीवुड

SCOOP: ईद पर ही सलमान खान रिलीज करेंगे 'बैटल ऑफ गलवान', यश की 'टॉक्सिक' और अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' को दी खुली चुनौती

Salman Khan's Battle of Galwan on Eid: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) को रिलीज करने के लिए अब मेकर्स 2026 में ईद के मौके पर ही रिलीज करने का विचार कर रहे हैं।

Image

Pics Credit: Instagram

Salman Khan's Battle of Galwan on Eid: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) 2026 में रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' को रिलीज करने के लिए रमजान ईद की छुट्टियों पर नजर गड़ाए हुए हैं।

2026 की ईद पर आएगी सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान'

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र ने बताया कि इसमें हैरानी की बात नहीं है कि सलमान खान और ईद का कनेक्शन बहुत पुराना है। सलमान खान ने फैसला किया था कि वो फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को ईद पर यानी 19 मार्च 2026 के दिन रिलीज नहीं करेंगे। इसके बाद ईद का स्लॉट साउथ सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए फाइनल कर दिया था। वहीं दूसरी ओर इसी दिन अजय देवगन अपनी मूवी धमाल भी लेकर आने वाले थे। मगर अब जानकारी यह हिया कि सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' को रिलीज करने के लिए ईद के मौके की तलाश में हैं।

दिसंबर के महीने में 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा। यही वजह है कि मार्च में फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। अगर सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' को ईद के दिन ही रिलीज करते हैं तो यह उनके फैन्स के लिए भी बड़ा सरप्राइज होगा। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट सलमान खान अपने 60वें जन्मदिन पर अनाउंस कर सकते हैं। अब देखना है कि अगर सलमान खान अपनी फिल्म को ईद पर लेकर आते हैं तो क्या 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' की रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिल सकता है या फिर इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article