बॉलीवुड

सलमान खान की 31 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी, जिसमें थे 14 सुपरहिट गाने...क्रिटिक्स ने "वेडिंग एल्बम" कहकर उड़ाया था मजाक

Bollywood Movie With 14 Songs: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक्शन फिल्में करने के साथ-साथ रोमांटिक मूवीज भी हैं। लगभग 31 साल पहले रिलीज हुई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन...!' में 14 सुपरहिट गाने थे। क्रिटिक्स उस दौरान सलमान खान की इस मूवी का मजाक 'वेडिंग एल्बम' कहकर उड़ाया था।

Image

Pic Credit: You Tube Grab

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सहायक भूमिका निभाकर की थी। इस मूवी में सलमान खान के काम तो देखकर उन्हें बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में कास्ट किया गया। 1989 में रिलीज होते ही यह मूवी ब्लॉकबस्टर बन गई। इस मूवी की सफलता के बाद सलमान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। आज हम सलमान खान की एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें 14 सुपरहिट गाने थे और क्रिटिक्स ने इसे 'वेडिंग एल्बम' तक बता दिया था।

बताया गया था 'वेडिंग एल्बम'

हम साल 1994 में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन...!' के बारे में बात कर रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया था। यह एक फैमिली ड्रामा बेस्ड मूवी थी, जो अपने समय में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसमें सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, रीमा लागू, सतीश शाह, हिमानी शिवपुरी, दिलीप जोशी और लक्ष्मीकांत बेर्डे जैसे कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए थे। इस मूवी की कहानी से लेकर डायलॉग्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में 14 सुपरहिट गाने थे और क्रिटिक्स उस समय 'हम आपके हैं कौन...!' को 'वेडिंग एल्बम' कहकर मजाक भी उड़ाया था। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी राजन किनागी ने की थी। म्यूजिक रामलक्ष्मण द्वारा कंपोज किया गया था।

Madhuri Dixit-Salman Khan

Madhuri Dixit-Salman Khan

दमदार और अनोखी थी फिल्म की कहानी

कहानी एकदम पारिवारिक है, जिसमें दो भाई राजेश और प्रेम के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई गई है। दोनों बड़े हैं और शादी के लायक होते हैं। माता-पिता राजेश की शादी बड़ी धूमधाम से करते हैं। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, राजेश के भाई प्रेम को उसकी पत्नी पूजा चौधरी की बहन निशा चौधरी से प्यार हो जाता है। हालांकि इस बारे में राजेश को भनक तक नहीं होती। वहीं दूसरी ओर पूजा अपने देवर के लिए बहन निशा का हाथ मांगने जाती है लेकिन अचानक एक हादसा हो जाता है। इस हादसे में पूजा की मौत हो जाती है।

Hum Aapke Hain Koun

Hum Aapke Hain Koun

Salman-Madhuri

Salman-Madhuri

ऐसे में सवाल उठता है कि पूजा की मौत के बाद राजेश अकेले ही कैसे बच्चे की देखभाल करें। परिवार राजेश की शादी पूजा की बहन निशा से करवाने के लिए राजी हो जाता है जबकि निशा और प्रेम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। प्रेम अपने भाई राजेश के लिए अपने प्यार की बलि देने के लिए राजी हो जाता है। इस फिल्म में टफी (जो प्रेम का डॉग है) की अहम भूमिका रही है। राजेश को प्रेम और निशा की लव-स्टोरी के बारे में टफी से ही पता चलता है। यह एक शानदार फैमिली ड्रामा है, जिसे आप आज भी अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

14 गाने और सभी सुपरहिट

'हम आपके हैं कौन...!' ने 90 के दशक में खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म में 'पहला पहला प्यार', 'माये नी माये', 'आज हमारे दिल में', 'मौसम का जादू', 'हम आपके हैं कौन', 'मुझसे जुदा होकर', 'समधी समधन', 'जूते दो पैसे लो', 'दीदी तेरा देवर दीवाना', 'वाह वाह रामजी', 'बाबुल', 'लो चली मैं' और 'धिकताना' सहित 14 गाने थे और सभी सुपरहिट साबित हुए थे। ये गाने आज भी शादी के फंक्शन में बजते हैं। इन सभी गानों को एसपी बालासुब्रमण्यम, लगा मंगेशकर, उदित नारायण, कुमार सानू और शारदा सिन्हा जैसे सिंगर्स ने गाया था।

Hum Aapke Hain Koun's Actors

Hum Aapke Hain Koun's Actors

IMDb ने भी शानदार रेटिंग

राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'हम आपके हैं कौन...!' का बजट 6 करोड़ रुपये था। इस मूवी ने इस जमाने में 128 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के बाद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। IMDb पर इस मूवी को 7.5/10 की रेटिंग मिली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article