बॉलीवुड

हम आपके हैं कौन पार्ट 2 में सलमान खान नहीं बनेंगे प्रेम, सूरज बड़जात्या ने एक झटके में कर दिया रिप्लेस!

Hum Aapke Hain Koun Sequel: सलमान खान अपनी पुरानी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सूरज बड़जात्या जल्द ही हम आपके हैं कौन का पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म मेकर ने इस पार्ट से सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है। डायरेक्टर को नया प्रेम मिल गया है।

Image

Hum Aapke Hain Koun

Hum Aapke Hain Koun Sequel: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म की टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया। अब ऐसी खबर है कि सूरज बड़जात्या ने हम आपके हैं कौन पार्ट 2 के लिए सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है।सूरज बड़जात्या ने हाल ही एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया कि वह पुराने प्रेम (सलमान खान) के किरदार से आगे बढ़ गए हैं और उन्हें एक नए प्रेम की तलाशा थी, जो उन्हें मिल गया है। डायरेक्टर ने खुलासा किया कि उनकी अगली फिल्म में सलमान की जगह कोई और एक्टर होगा। अब देखना होगा कि सलमान खान की जगह सूरज बड़जात्या किसे प्रेम बनाते हैं।

कब होगा अनाउंसमेंट

मार्च में सूरज बड़जात्या इस फिल्म का बड़ा अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं। इसी इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने कहा था-"'मार्च में मेरा एक बड़ा अनाउंसमेंट आ रहा है। ये मेरी अगली फिल्म के बारे में है। तब तक हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।"

क्या थी फिल्म की कहानी

हम आपके हैं कौन एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी एक लड़की प्रिया (माधुरी दीक्षित) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने चाचा के घर में रहने जाती है। वहां वह अपने चाचा के बेटे राजेश (सलमान खान) से मिलती है और दोनों के बीच प्यार हो जाता है। लेकिन राजेश के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं होता है। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोनीश बहल, रीमा लागू, और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए थे। हम आपके हैं कौन एक सफल फिल्म थी और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article