बॉलीवुड

बिना शादी किए पिता बनना चाहते हैं Salman Khan, इस वजह से नहीं पूरी हो सकती ख्वाहिश

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 1, 2023, 07:58 AM IST

Salman Khan kids: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, सलमान ने बताया कि वह कई बार शादी का प्लान बना चुके हैं, हालांकि यह पूरा नहीं हो सका। अब वह बिना शादी किए सीधा पिता बनना चाहते हैं। हालांकि सलमान खान की यह ख्वाहिश भी पूरी नहीं हो सकती है।

Image

salman khan on kids

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना शादी किए पिता बनना चाहते हैं सलमान खान।
  • सलमान खान ने शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
  • पहले शादी का प्लान बना चुके हैं सलमान खान।

Salman Khan marriage plans: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सलमान खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। ‘भाईजान’ ने अपनी शादी से लेकर बच्चों तक के बारे में बयान दिया है। सलमान की उम्र 57 साल की हो गई है, इस बीच जहां भी वह जाते हैं, उनसे यही सवाल किया जाता है कि आखिर वह शादी कब करने वाले हैं। जिसका जवाब देने से हमेशा सलमान खान बचते नजर आते हैं। हालांकि अब सलमान ने खुलासा किया है कि वह जल्द से जल्द पिता बनना चाहते हैं, लेकिन बिना शादी किए।

शादी नहीं, सीधा पिता बनना चाहते हैं सलमान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में नजर आए हैं। इस मौके पर सलमान खान से शादी और बच्चों को लेकर सवाल किए गए हैं। इन सवालों का जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, ‘मुझे बच्चे काफी प्यारे लगते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हों। लेकिन कानून मुझे बच्चे रखना अलाउड नहीं करता है। और शादी में नहीं करना चाहता। क्योंकि मुझे सिर्फ बच्चे चाहिए, बच्चों के साथ जो बीवी आएगी वो मुझे नहीं चाहिए।’ सलमान खान का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शादी पर क्या बोले ‘भाईजान’?

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘मेरा शादी करने का प्लान था, लेकिन तब सामने से मना हो गई, फिर कई बार सामने से हां हुई तो मैंने मना कर दी। अब उसी दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब दोनों तरफ से हां होगी, तब ही शादी करूंगा मैं।’ इसके साथ ही सलमान ने खुलासा किया कि अब तो उनके माता-पिता भी उन्हें शक की निगाहों से देखने लगे हैं, कि आखिर वह शादी करेंगे भी या नहीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article