बॉलीवुड

सलमान खान और भूमिका चावला नहीं है अच्छे दोस्त, बोलीं- वो बेहतरीन इंसान हैं लेकिन...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 26, 2023, 05:13 PM IST

तेरे नाम एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने सलमान खान (Salman Khan) संग अपनी बॉन्डिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि तेरे नाम के दौरान भी मैं सेट पर अपनी दुनिया में रहती थीं। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं। हमारी बस काम को लेकर ही बातचीत हुई है।

Image

bhumika chawla and salman khan (credit pic: instagram)

तेरे नाम (Tere Naam) पॉपुलर एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आई हैं। एक्ट्रेस के कमबैक को देखकर फैंस बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो और सलमान खान (Salman Khan) बहुत अच्छे दोस्त नहीं है।

एक्ट्रेस से जब सिद्धार्थ कनन ने पूछा कि क्या आप सलमान खान से कभी इन्फुलएंस हुईं। एक्ट्रेस ने कहा, नहीं आप उनसे प्रभावित होते हैं जिनकी तरह बनना चाहते हैं। मेरा सलमान के साथ हमेशा प्रोफेशनल टर्म रहा। वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके साथ तीन फिल्मे की हैं। लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं।

सलमान और भूमिका नहीं है अच्छे दोस्त

एक्ट्रेस ने कहा जब मैंने तेरे नाम किया था। तब मैं अपनी दुनिया में रहती थी। मैं बाकी लोगों से बहुत जल्द सोशलाइज नहीं कर पाती हूं। इसी वजह से हम कभी दोस्त नहीं बन पाए। उन्होंने बताया कि मैं सेट पर अपनी मस्ती में ही रहती थी। किताबें पढ़ती थीं। हम ज्यादा कनेक्ट नहीं हो पाए। तेरे नाम के दौरान सलमान ने हैदराबाद में एक पार्टी रखी थी। मैं उस पार्टी में गई थी और रात 11 बजे से पहले ही वापस आ गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि तेरे नाम के बाद मुझे जब वी मेट ऑफर हुई थी। हालांकि कुछ कारणों से इस फिल्म को रोक दिया गया।

करीब एक साल बाद नई कास्ट के साथ इस फिल्म को बनाया गया। मुझे उस फिल्म के जाने का काफी दुख है। भूमिका ने किसी का भाई किसी की जान में अहम रोल निभाया है। ये फिल्म हाल ही में ईद पर रिलीज हुई है। सलमान खान की फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ दमदार परफॉर्मेंस नहीं रहा। ये फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 80 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article