Salman Khan signs Puri Jagannadh movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जिसके ऊपर अपना हाथ रख देते हैं, वो सुपरस्टार बन जाता है। ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जिनका करियर खत्म होने की कगार पर था लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की वजह से वो दोबारा वापसी करने में सफल रहे। इस लिस्ट में अब साउथ डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) का नाम भी जुड़ने जा रहा है, जिन्होंने लाइगर (Liger) का डायरेक्शन किया था। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। यह पुरी जगन्नाथ की पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसके बाद माना जाने लगा था कि पुरी का करियर बॉलीवुड में शुरू होते ही खत्म हो गया है। इन कयासों के बीच सलमान खान ने अपना हाथ पुरी जगन्नाथ के ऊपर रख दिया है।
बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म साइन करने का मन बनाया है। पुरी जगन्नाथ ने सलमान खान को अपनी अगली फिल्म की कहानी सुनाई है, जो उन्हें पसंद आई है। सलमान खान ने यह मूवी आधिकारिक रूप से अभी साइन नहीं की है लेकिन पुरी जगन्नाथ से स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है। सलमान खान को जब तक कोई फिल्म पसंद नहीं आती है, वो उसकी स्क्रिप्ट पर काम करने का आदेश नहीं देते हैं। ऐसे में उनके करीबी मान रहे हैं कि भाईजान पुरी जगन्नाथ की मूवी जल्द शुरू कर सकते हैं।
अगर फिल्म की बात करें तो यह एक्शन एंटरटेनर होगी। पुरी जगन्नाथ मास ऑडियंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लाइगर बॉक्स ऑफिस पर भले ही औंधे मुंह गिर गई थी लेकिन उन्हें भरोसा है कि भाईजान के साथ वो ब्लॉकबस्टर मूवी देंगे। लाइगर पुरी जगन्नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसके फ्लॉप होने की वजह से वो काफी निराश हैं। पुरी जगन्नाथ सलमान खान का हाथ थामकर वापसी करना चाहते हैं। पुरी जगन्नाथ एक मेगा एक्शन एंटरटेरन बनाना चाहते हैं। इस तरह की मूवीज सलमान खान के फैंस काफी पसंद करते हैं।
